संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे मदकूद्वीप
बिलासपुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत 11:45 बजे हरिहर आश्रम मदकूद्वीप पहुंचे। आश्रम पहुंचकर सर्वप्रथम गणेश जी की प्रतिमा का पूजन किया। पूजन के उपरांत शमी के पौधे रोपे। मांडूक्य ऋषि की भव्य प्रतिमा का दर्शन एवं उनकी प्राचीन कथाओं की हरिहर आश्रम के संत रामस्वरूप जी ने मोहन भागवत को जानकारी दी। संघ प्रमुख हरिहर आश्रम कुटिया में अखंड रामायण का भी दर्शन किया। इसके पश्चात वहां पहुंचे समस्त लोगों से मुलाकात कर चर्चा की। इस अवसर पर विशेष रूप से श शांताराम शराफ, दीपक विष्पूते जी, श प्रेम सुधार, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरुण साव, विधायक शिवरतन शर्मा, दयालदास बघेल, विधायक रजनीश सिंह, कृष्णमूर्ति बांधी सहित रायपुर मुंगेली बिलासपुर जिले के भाजपा पदाधिकारी संघ परिवार के पदाधिकारी सहित संघ के स्वयंसेवको की मौजूदगी रही।
