शराबंबदी पर सीएम नीतीश सख्त, अधिकारियों से कहा- सुनिश्चित करें, न शराब आने देंगे, न पीने देंगे
पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में शराब न आने देंगे और न किसी को पीने देंगे, इसी मानसिकता के साथ काम करते हुए इसे सुनिश्चित करें। जो भी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी गड़बड़ी करते हैं तो उन पर सख्त-से-सख्त कार्रवाई करें। साथ ही शराब के धंधे और इसके सेवन में लिप्त व्यक्ति पर कठोरता से कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए हर हालत में काम करना है। साथ ही शराबबंदी के नियंत्रण के लिए भी उतनी ही मुस्तैदी के साथ काम करना है। पटना राजधानी है। यहां विशेष सतर्कता बरतें। कॉल सेंटर में सूचना देने वालों की गोपनीयता बरकरार रखें और इसका बेहतर क्रियान्वयन करें।
