हल्दी देगी आपको पहले वाला ग्लो

हल्दी भारतीय स्किन टोन के लिए सबसे गुणकारी, सस्ता और घरेलू उपाय है, जो उत्तर भारतीय लोगों के साथ ही दक्षिण भारतीय और नोर्थ ईस्ट के लोगों की त्वचा पर भी समान तरीके से काम करती है। यानी अलग-अलग भौगोलिक परिस्थिति में भी हल्दी के गुणों में कोई कमी नहीं आती है।अब बात करते हैं हल्दी को त्वचा पर लगाने के तरीकों के बारे में। आप अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से कई तरह से हल्दी का उपयोग कर सकती हैं। हम यहां आपको ऐसे 5 तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने पर आपकी स्किन में गजब का ग्लो आएगा और फ्रेंड्स आपके इस निखार का राज पूछेंगी।

हल्दी के साथ चंदन लगाने का फायदा

आप हल्दी को गुलाबजल, चंदन पाउडर और शहद के साथ मिक्स करके लगाएंगी तो आपके चेहरे पर ऐक्ने की समस्या नहीं होगी। यदि आपकी स्किन पर नींबू का रस सूट करता है तो आप इस फेस पैक को बनाते समय 3 से 4 बूंद नींबू का रस भी मिक्स कर लें। ऐक्ने की छुट्टी हो जाएगी आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।

दाग धब्बे मिटाने वाला फेस पैक

    चेहरे पर कई वजह से निशान और दाग बन जाते हैं। कभी पिंपल और ऐक्ने के कारण तो कभी किसी चोट का निशान। इन सभी तरह के निशानों को पूरी तरह गायब करने की क्षमता हल्दी में होती है।
    त्वचा के निशान हटाने वाला फेस पैक बनाने के लिए आप हल्दी को ताजी दही और बेसन के साथ मिलाकर फेस पैक बनाएं। जब पैक सूख जाए तो ताजे पानी से चेहरा धो लें। गर्मी में फेसवॉश के लिए आप हल्का गुनगुना पानी भी यूज कर सकती हैं।

बढ़ती उम्र को रोकने के लिए

    त्वचा पर उम्र का असर हावी होने लगा है तब भी आप हल्दी के जरिए खुद को जवां बनाए रख सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत है। दूध और हल्दी।
    3 चम्मच दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी को मिक्स कर लें। अब इस दूध को त्वचा पर लगाकर तब तक हल्की-हल्की मसाज करें, जब तक कि त्वचा इस दूध को सोख ना ले। फिर 10 मिनट लगा छोड़कर हल्के गुनगुने पानी से धोकर अपना चेहरा साफ कर लें।

चावल और कच्चे दूध के साथ

आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं तो इन्हें हटाने के लिए हल्दी को चावल का आटा, टमाटर का रस और कच्चे दूध के साथ मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे 20 से 25 मिनट के लिए पूरे चेहरे पर लगाकर रखें और फिर ताजे पानी से त्वचा को साफ कर ल

गोरापन बढ़ाने के लिए

त्वचा पर गोरापन बढ़ाने के लिए आप हल्दी को गुलाबजल के साथ मिक्स करके लगाएं। यह बहुत तेजी से त्वचा पर असर दिखाता है और सिर्फ 7 दिनों के अंदर आपकी स्किन एक टोन गोरी हो जाती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप 2 चम्मच बेसन आधा चम्मच हल्दी और 3 चम्मच गुलाबजल लेकर पेस्ट बनाएं। इस स्मूद पेस्ट को 20 से 25 मिनट के लिए त्वचा पर लगाएं और फिर ताजे पानी या हल्के गुनगुने पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *