मौसम साफ होते ही सात डिग्री लुढ़का न्यनूतम तापमान, रात में बढ़ी ठंड

गया
मौसम साफ होते ही गया में न्यनूतम तापमान कम होकर सामान्य से नीचे आ गया। चार दिनों तक सामान्य से अधिक रहने वाला पारा मंगलवार को नॉर्मल से दो डिग्री कम हो गया। जबकि धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम 27.8 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह में नमी 82 तो शाम तक 69 फीसदी हो गयी।

मंगलवार को सूबे में न्यूनतम तापमान सबसे कम गया का ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। बादल या बारिश का अनुमान नहीं है। सुबह में कोहरा छाया रह सकता है। अगले 48 घंटे में तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
चार दिनों में सात डिग्री लुढ़का न्यनूतम पारा

चार दिन पहले बादल छाए रहने के कारण ठंड का अहसास नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया। 13 नवंबर को न्यूनतम तो सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19.5, 14 को 18.7, 15 को 15.8 और 16 नवम्बर को घटकर 12.9 डिग्री हो गया। मंगलवार को इस साल के नवंबर का न्यनूतम तापमान सबसे कम रहा। 12.9 के बाद 8 नवम्बर को 13.6 डिग्री रहा था। पिछले साल 16 नवंबर 2020 को न्यनूतम 15.2 व 2019 में 13.0 डिग्री रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *