कलेक्टर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित होने पर कोच खिलाडिय़ों को दी बधाई

राजनांदगांव
कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा से भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशासक और अंतर्राष्ट्रीय कोच के राजेश्वर राव एवं 5 अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी निशा कश्यप, अनूपा तिर्की, सुलोचना तिग्गा, बबीता तिग्गा और सुनयना निषाद ने मुलाकात की। कलेक्टर सिन्हा ने कोच राव एवं सभी खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि यहां के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। खेल मंत्रालय भारत शासन द्वारा कोच के राजेश्वर राव एवं सभी खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने के लिए चयनित करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे सफलता के नये आयाम स्थापित करें और प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि खेल मंत्रालय द्वारा 17 नवम्बर को भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशासक एवं अंतर्राष्ट्रीय कोच के राजेश्वर राव एवं 5 अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी निशा कश्यप, अनूपा तिर्की, सुलोचना तिग्गा, बबीता तिग्गा और सुनयना निषाद को विगत चार वर्ष से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के इन खिलाडिय़ों ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। लॉकडाउन के दौरान कोच राजेश्वर राव ने आॅनलाईन ट्रेनिंग के माध्यम से खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण जारी रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *