108 लोगों ने ली गायों की सेवा करने सामूहिक जिम्मेदारी

रायपुर
मंदिरहसौद के ग्राम मुरेठी में स्थित गोशाला में बढ़ते कदम संस्था और महाराज सिंधु मंडल के 108 सदस्यों ने गायों की सेवा करने सामूहिक जिम्मेदारी ली। महाराज सिंधु मंडल ने पूरे विधि-विधान से हवन पूजन, मंत्रोच्चार के बीच भजन संगीत के साथ 108 गोसेवक परिवारों ने सामूहिक गऊदान किया, और गऊदान से प्राप्त सहयोग राशि को बीमार और घायल गायों के इलाज, रखरखाव में खर्च किया जाएगा। इस अवसर पर राधे मंडल भजन संध्या के सुप्रसिद्ध भजन गायक लल्लू महाराज ने कृष्ण भक्ति से वातावरण को भक्तिमय बना कर अतिथियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

गोशाला प्रभारी सुनील नारवानी, नंदलाल मूलवानी, अध्यक्ष धनेश मटलानी, मीडिया प्रभारी राजू झामनानी, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी ने बताया कि शहर या आसपास के क्षेत्रों में जो गाय बीमार हो जाती हैं, उन्हें खुला छोड़ दिया जाता है। गाय मजबूरन होकर सड़क में आ जाती है इससे दुर्घटना बढ़ जाती है। इन सबको देखते हुए संस्था ने आठ वर्षों में 790 गाय जो बीमार या घायल अवस्था में थी उनका मंदिरहसौद के ग्राम मुरेठी में स्थित गोशाला में इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *