श्री बालाजी ट्रेडर्स की ऑफिस-दुकान में लगी भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

बरेली
बरेली में एक दुकान और गोदाम में आग लगने की खबर मिली है, जिसके चलते करीब 40 लाख की सिगरेट और गुटखा जलकर राख हो गया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग लगने का सही कारण स्पस्ट नहीं हुआ है. हालांकि, बिजली मीटर जलने के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कयास लगाए जा रहे हैं.

शहर के प्रेमनगर भूड़ निवासी तंबाकू के बड़े व्यापारी अमित भारद्वाज के भतीजे सोनू भारद्वाज की कुतुबखाना पोस्ट ऑफिस के सामने तंबाकू, सिगरेट और पान मसाले की श्री बाला जी के नाम से दुकान और फर्म का ऑफिस है.

सोनू भारद्वाज ने बताया कि रविवार को दुकान के सामने ही चाय की दुकान लगाने वाले दीपक का फोन आया. उसने दुकान में आग लगने की सूचना दी थी. वहीं सूचना मिलते ही वह अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गये और शटर उठाकर किसी तरह वहां लगे पाईप से आग बुझाने का प्रयास किया. इसके साथ फायर ब्रिगेड को भी मामले की सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया.

आग लगने के कारण दुकान और उनके ऑफिस में रखी लगभग 40 लाख रुपये की सिगरेट और गुटखा जलकर राख हो गया. सोनू भारद्वाज आग लगने का सही कारण नहीं बता पा रहे हैं.आग लगने के बाद जांच पड़ताल में सामने आया कि दुकान में लगा मीटर पूरी तरह से जल चुका था. वहीं मीटर की स्थिति को देखते हुए शार्ट सर्किट से आग लगने के कयास लगाए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *