चुनावी अभियान को धार देने आज बुलंदशहर आ रही प्रियंका गांधी, करेंगी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित

बुलंदशहर
चाचा नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेसी पश्चिमी यूपी में अपनी राजनीतिक बिसात बिछाने की तैयारी में जुट गई है। इसी के तहत कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानी 14 नवंबर को बुलंदशहर तो 15 नवंबर को मुरादाबाद में रहेंगी। बुलंदशहर में वो कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन 2022 को संबोधित करेंगी। इसी के साथ ही प्रियंका गांधी पश्चिमी यूपी को साधने की भी कोशिश करेंगी।

14 जिलों के पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन 2022 का आयोजन बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में किया जा रहा है। यहां आगरा, अलीगढ़, मेरठ मंडल के 14 ज़िलों से पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अगले दिन 15 नवंबर को मुरादाबाद में कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन होगा। बताया जा रहा है मुरादाबाद में होने जा रहे इस सम्मेसन में महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली के 12 ज़िलों के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *