अशोक जुनेजा होंगे नए पुलिस महानिदेशक
रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अशोक जुनेजा भापुसे (1989) को छत्तीसगढ़ का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है, वे दुर्गेश माधव अवस्थी का स्थान लेंगे। जारी आदेश के मुताबिक डीएम अवस्थी भापुसे (1986) पुलिस महानिदेशक छग एवं अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कापोर्रेशन छग रायपुर को महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी छग रायपुर के पद पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रुप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया है।
वहीं अशोक जुनेजा भापुसे (1989) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल आॅपरेशन / एसआईबी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, छसबल तथा एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार रायपुर को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रुप से पुलिस महानिदेशक छग (पुलिस बल प्रमुख) का चालू कार्यभार सौंपा गया है। उक्त आदेश पर विधिवत समन्वय में अनुमोदन प्राप्त है।
