सुरक्षित ढंग से मनाएँ दीपावली – ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे दीप पर्व पर विद्युत सुरक्षा एवं सावधानियाँ रखकर सुरक्षित दीपावली मनाएँ। उन्होंने सभी पटाखा व्यवसायियों से अपील की है कि वे बिजली लाइन के नीचे, ट्रांसफार्मर के नीचे या उससे लगाकर दुकान न लगाएँ क्योंकि इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और छोटी सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती है। नागरिक आतिशबाजी बिजली लाइनों के नीचे व आसपास न करें।

मंत्री तोमर ने कहा है कि दीपावली पर्व पर प्रकाशीय साज-सज्जा के लिए उपभोक्ता अपने परिसर में विद्यमान बिजली कनेक्शन से स्वीकृत भार के अनुसार ही बिजली का उपयोग करें। बिना स्वीकृति के अतिरिक्त भार की वृद्धि एवं सीधे तार डालकर विद्युत का उपयोग नहीं करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *