माली में 2 आतंकवादी हमलों में 7 सैनिकों की मौत, अमेरिकी में भी गोलीबारी में 2 की गई जान

 वाशिंगटन 
अफ्रीकी देश माली में दो आतंकवादी हमलों में सात सैनिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। माली के सशस्त्र बल ने शनिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी माली के मोरदिया शहर के पास शनिवार दोपहर के बाद सेना के एक दल पर घात लगाकर हमला किया गया जिससे दो सैनिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। मध्य माली के सेगोऊ शहर में कल दोपहर बाद सेना के एक गश्ती दल के वाहन पर हमला किया गया। इस दौरान वाहन में सवार सभी पांच सैनिकों की मौत हो गई।

अमेरिका में हैलोवीन पार्टी में गोलीबारी, दो की मौत, पांच घायल
वहीं, अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हैलोवीन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने यह जानकारी दी। गोलीबारी की यह घटना सैक्रामेंटो में पाम एवेन्यू पर स्थित रॉयल कैसल बैंक्वेट हॉल के बाहर स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद 12:56 बजे हुई। पुलिस के अनुसार घायलों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और घटना के पीछे का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *