खतरनाक तेंदुए को रेस्क्यू कर वन विहार लाया गया

भोपाल

आतंक के पर्याय रहे एक तेंदुए को दक्षिण सिवनी वन मण्डल के कान्हीबाड़ा परिक्षेत्र बीट बांड्रापानी, पेंच टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर शनिवार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल लाया गया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) आलोक कुमार ने बताया कि इस खतरनाक तेंदुए को पकड़ने के आदेश दिये गये थे। वर्तमान में इसे क्वारेंटाइन में रखा गया है। वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता एवं सहयोगी दल द्वारा तेंदुए का परीक्षण किये जाने पर यह पाया कि यह काफी आक्रामक एवं तनाव में है। इसकी उम्र लगभग 2-3 वर्ष बताई गई है। इसके सहज होने पर पुन: परीक्षण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *