पेट्रोल पंप मैनेजर को लूटने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, गार्ड के बेटे ने बनाई थी प्‍लानिंग

भिंड

 

माधौगढ़ के पेट्रोल पंप से मैनेजर के साथ हुई लूट के सभी 6 आरोपियों को यूपी और भिंड की पुलिस ने दबोच लिया। लूट की वारदात के पीछे पंप के गार्ड का लड़का सोनू राजावत शामिल था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरा प्‍लान तैयार किया था। गुरुवार सुबह 11 बजे पेट्रोल पंप मैनेजर दीपक दौहरे 19 लाख रुपए की रकम लेकर बंगरा की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मिहोना की तरफ से आई एक कार ने बाइक सवार मैनेजर में टक्कर मार दी। कार में से दो बदमाश उतरे उन्होंने कट्‌टा और पिस्टल की दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग निकले। बदमाशों ने पूरी घटना को 30 सेकंड में अंजाम दिया। बाइक सवार मैनेजर में पीछे से टक्कर मारने के बाद गाड़ी रुकी। दो बदमाश कार से उतरे और कट्‌टा व पिस्टल की दम पर रुपयों से भरे बैग को छीना। इतने में कार ड्राइव कर रहे बदमाश ने कार को बैक मिहोना की ओर कर ली। इसके बाद तीनों बदमाश भाग निकले। इसके बाद लूट की घटना से पीड़ित मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को वारदात का खुलासा करते हुए एसपी मनोज कुमार सिंह ने मामले का खुलासा किया।

कार छोड़कर भागे थे बदमाश:

लूट की वारदात के बाद यूपी के जालौन और एमपी की भिंड जिले की लहार अनुविभाग की पुलिस सक्रिय हो गई। घटना के बाद भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह एवं उत्तर प्रदेश, जालौन जिला एसपी रवि कुमार मौके पर आ पहुंचे। इधर लूट करके भाग रहे बदमाशों की तलाश में हर ओर नाकाबंदी शुरू हो गई। बदमाश, मिहोना से होकर लहार की ओर भाग रहे थे। मिहोना से आगे पेट्रोल के पास मिहोना थाना प्रभारी संजय सोनी अपनी कार का सायरन बजाते हुए निकले। यह सायरन की आवाज सुन बदमाशों ने कार को पेट्रोल पंप के सामने एक कच्चे रास्ते में कार दौड़ा दी। यहां ट्रैक्टरों से बने कच्चे रास्ते में बदमाशों की कार फंस गई। इसके बाद बदमाश कार को छोड़कर पैदल भाग निकले। पुलिस ने रात में दबिश देकर लहार के कच्‍चे रास्‍ते पर आरोपी नैतिक यादव पुत्र जरनैल सिंह यादव निवासी मेन रोड गोरमी, संजीव उर्फ संजू पुत्र हरी सिंह नामदेव निवासी जैन मंदिर रोड गोरमी, आकाश पुत्र राम अवतार निवासी कल्याणपुरा रोड गोरमी, विकास उर्फ अंग्रेज पुत्र गुड्डू ओझा निवासी गोरमी, लला पलिया निवासी मिहोना सहित आरोपी सोनू राजावत को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *