सीएम योगी के इस आदेश से किसानों को बड़ी राहत 

 लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कई जिलों में लगातार हुई भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए राहत कार्य पूरी सक्रियता से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभावित किसानाें और आम लाेगों को तुरंत मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश भी दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि और खराब मौसम के चलते जनहानि, पशुहानि के साथ-साथ क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन करते हुए पीड़ितों को अनुमन्य राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को फसलों की हानि का आकलन करते हुए इसकी रिपोर्ट शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को शीघ्र राहत पहुंचायी जा सके। मुख्यमंत्री  ने धान क्रय केन्द्रों को खुले रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों से धान की खरीद की जाए। इस कार्य में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि धान क्रय में नमी की समस्या आए तो धान को सुखाने की व्यवस्था केन्द्र पर ही की जाए। केन्द्र पर पंखे इत्यादि की व्यवस्था कर धान को सुखाया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *