जबलपुर में लेखापाल विक्रम सिंह राजपूत 6000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर
 जबलपुर लोकायुक्त टीम ने 6000 रुपये की रिश्वत(Bribe) लेते हुए बीआरसी को गिरफ्तार किया है।  बीआरसी ठाकुर प्रसाद पटेल अपने कार्यालय में ही रिश्वत ले रहे थे।

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग बीआरसी कार्यालय में पदस्थ लेखापाल विक्रम सिंह राजपूत को बीआरसी ठाकुर प्रसाद पटेल ने बिलों में अनियमितता का नोटिस थमाया था।  उसके बाद इस मामले को निपटाने के लिए बीआरसी ने 12,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लेखापाल ने लोकायुक्त पुलिस जबलपुर (Lokayukt Police Jabalpur) में की। लोकायुक्त टीम के निर्देश पर आज सोमवार को जैसे ही लेखापाल बीआरसी कार्यालय पहुंचे और बीआरसी ठाकुर प्रसाद को 6000 रुपये रिश्वत के दिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम कार्यालय में घुसी और बीआरसी ठाकुर प्रसाद पटेल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *