वैभव ने निशानेबाजी में दो गोल्ड व एक सिल्वर पर लगाया निशाना

रायपुर
राजधानी में पिछले दिनो छत्तीसगढ़ सशस्त्र सुरक्षा बल की चौथी बटालियन की माना स्थित फायरिंग रेंज में राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में वैभव अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वैभव ने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ एवं सब यूथ में 400 में से 347 स्कोर बनाकर दो गोल्ड़ मेडल जीता. वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर मेन में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.वैभव अग्रवाल ने अहमदाबाद में 10 अक्टूबर से शुरू हो चुके और 30 अक्टूबर तक आयोजित जी वी मालवनकर (प्री नेशनल) निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से क्वालिफाई किया है. वैभव अपने स्कूल राजकुमार कॉलेज की तरफ से अपने कोच स्नेहा सिंह के साथ प्री नेशनल निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने 15 अक्टूबर को अहमदाबाद रवाना हो रहे हैं।

वैभव अग्रवाल के पिता नीरज अग्रवाल अपने बेटे की इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं. उनका कहना है कि उनका बेटा आगे चलकर नेशनल और इंटरनेशनल खेलेगा यह उसे पूरा विश्वास है और छत्तीसगढ़ राज्य  का नाम भी रौशन करेगा। नीरज अग्रवाल ने स्कूल और कोच स्टाफ की भी तारीफ कहा कि वैभव पिछले 2 साल से प्रेक्टिस कर रहा है और इसमें सभी उसका भरपूर सहयोग व मार्गदर्शन करते रहे हैं। बताना जरूरी होगा कि वैभव अग्रवाल स्काई आटोमोबाइल के संचालक अनिल अग्रवाल और बागबाहरा के प्रतिष्ठित समाज सेवी संतोष अग्रवाल के पोते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *