विकास उपाध्याय कहीं जसगीत गा रहे हैं तो कहीं गरबा में थिरक रहे ..

रायपुर
नवरात्रि देवी पूजन की श्रद्धा-भक्ति में  राजधानी सहित पूरे प्रदेश के लोग डूबे हुए हैं। बीते दो वर्षों में कोरोना के कारण तीज-त्यौहार में गाइडलाइन का असर था। लेकिन इस बार कोरोना के प्रभाव में कमी के आने से चारों तरफ उत्साह का माहौल हैं। रायपुर पश्चिम विधानसभा में भी नवरात्रि देवी पूजन के लिए लोग अपने घरों से निकलकर देवी पंडालों में पहुंच रहे हैं तो वहीं क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय भी अपने साथियों की टोली लेकर माता रानी का आशीर्वाद लेने पंडालों एवं मन्दिरों में जा रहे हैं और सभी के लिए सुख-शांति की कामना कर रहे हैं।

विधायक उपाध्याय का अंदाज कुछ अलग है वे आम आदमी की तरह इन आयोजनों में उपस्थिति दिखा रहे हैं।  कहीं गरबा कर रहे हैं तो कहीं जसगीत पर थिरक रहे हैं। देवी पंडाल में सेवा मंडली द्वारा गाये जा रहे जसगीत में वाद्य यंत्र बजाकर मातारानी के दरबार में अपनी सेवा दे रहे हैं साथ ही स्थानीय समितियों द्वारा करवाये जा रहे गरबा आयोजन में भी श्रद्धाभक्ति में वहाँ गरबा करने आये भक्तों के साथ मिलकर गरबा कर रहे हैं। नवरात्रि के पावन पर्व में रात्रि का विशेष महत्व जानते हुए विधायक उपाध्याय देवी भक्ति में जगराते का आयोजन भी करवा रहे हैं। खमतराई में आयोजित जगराता के कार्यक्रम में पहुंचकर देवी जसगीत का आनन्द लिया और भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी के देवी गीतों पर थिरकने लगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *