बिहार की 186 छात्राएं सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप में शामिल

पटना
सीबीएसइ ने सत्र 2020 के सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए चयनित छात्राओं की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 2020 में 10वीं बोर्ड पास छात्राओं के नाम हैं. इस छात्रवृत्ति के लिए देश भर से 1367 छात्राएं चयनित हुई हैं. इसमें बिहार से 186 छात्राएं शामिल हैं. ये छात्राएं बोर्ड द्वारा घोषित सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति में शामिल होंगी. पहली बार ऐसा हुआ जब बिहार की एक साथ 186 छात्राएं इस छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुई हैं. अब इन छात्राओं को आगे पढ़ने के लिए सीबीएसइ द्वारा छात्रवृत्ति दी जायेगी.

हर साल बोर्ड द्वारा सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति की घोषणा की जाती है. इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति मिलती है. छात्रवृत्ति में वहीं छात्रा शामिल हो सकती है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान होती है. इस बार बोर्ड ने दो बार इस छात्रवृत्ति के लिए छात्राओं के नाम की घोषणा की है. यह छात्रवृत्ति 2020 सत्र में जो छात्राएं दसवीं बोर्ड उत्तीर्ण की है, उनके लिए है. छात्राओं को एक साल के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है. इसके बाद छात्रवृत्ति को रिन्युअल किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *