प्रदेश की जनता त्रस्त,सरकार घोषणाओं में लगी हुई: अध्यक्ष कमलनाथ

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज खंडवा में दादाजी धूनी वाले दरबार में माथा टेककर उपचुनाव प्रचार का शंखनाद किया। वे आज चुनाव प्रचार के लिए खंडवा पहुंचे हैं। यहां आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता त्रस्त हैं और प्रदेश सरकार घोषणाओं में ही लगी हुई है। इस क्षेत्र की जनता को सच्चाई का साथ देना होगा। कार्यकर्ताओं की बैठक करने से पहले कमलनाथ ने यहां के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ भी बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है, हमारी 15 महीने की सरकार ने भी जो कहा वहीं किया। भाजपा वादे तो बहुत करती है, लेकिन करती कुछ नहीं है। केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए। महंगाई की मार जनता पर पड़ रही है,किसान परेशान है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। अर्थ व्यवस्था बिगड़ गई है। इसके बाद नाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक भी ली। नाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *