950 करोड़ की लागत अनूपपुर में पुल एवं सड़क निर्माण: मंत्री बिसाहूलाल

भोपाल

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि अनूपपुर में लगभग 9 करोड़ 50 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं सड़क निर्माण का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

अनूपपुर के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि अनूपपुर के हर्रा रेलवे-अंडर ब्रिज के तिपान नदी तक (अनूपपुर-सामतपुर हर्रा) 2 करोड़ 58 लाख 23 हजार रूपये की लागत से लगभग 3 कि.मी. लंबे सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 7 करोड़ 40 लाख 34 हजार रूपये की लागत से अनूपपुर जिले के सामतपुर हर्रा-बर्री मार्ग पर तिपान नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा।

मंत्री सिंह ने बताया कि सड़क मार्ग के निर्माण एवं पुल के बनने से आवागमन में अत्याधिक सुविधा होगी। पुल के निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *