नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ देवेंद्र सिंह और सुरजीत सिंह ने थामा भगवा झंडा

श्रीनगर

आज दिल्ली में देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया ने पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की। दोनों जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व नेता हैं। उन्हें पार्टी में शामिल कराने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, धर्मेंद्र प्रधान और जितेंद्र सिंह पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे।

दोनों नेताओं ने कल नेशनल कॉन्फ्रेंस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आपको बता दें कि मार्च में जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराए जाने की भी अटकलें हैं। भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है।

अनिल बलूनी ने इनके भाजपा में शामिल होने की जानकारी पहले ही दे दी थी। हालांकि उन्होंने नाम को सार्वजनिक नहीं किया था। उन्होंने सिर्फ इतना लिखा था कि आज बीजेपी हेडक्वार्टर में एक बड़ी हस्ती भाजपा जॉइन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *