नगरीय विकास मंत्री सिंह रविवार को इंदौर में करेंगे कार्यों की समीक्षा

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह 10 अक्टूबर को सुबह भोपाल से इंदौर जाएंगे। सिंह इंदौर में दोपहर 12 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री दोपहर 1 बजे इंदौर में नगर निगम, स्मार्ट सिटी, मेट्रो प्रोजेक्ट, नगर तथा ग्राम निवेश और इंदौर विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

सिंह 2:30 बजे प्रेस वार्ता करने के बाद इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *