देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली
भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। केवी सुब्रमण्यम ने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद इस्तीफे की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने एक आधिकारिक बयान में बताया है कि वो अब दोबारा एकेडमिक में जाने का फैसला कर चुके हैं।
आपको बता दें कि केवी सुब्रमण्यम ने 7 दिसंबर 2018 को देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद संभाला था। उस वक्त अरविंद सुब्रमण्यम ने ये पद छोड़ा था। उनके इस्तीफे के बाद सरकार की तरफ से अभी तक नए CEA के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।
अपने कार्यकाल के बारे में बोलते हुए केवी सुब्रमण्यम ने कहा कि मुझे सरकार के भीतर से जबरदस्त प्रोत्साहन और समर्थन मिला है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेरे संबंध भी अच्चे रहे। इसके अलावा अपने प्रोफेशनल जीवन के करीब तीन दशकों में मुझे अभी तक माननीय प्रधान मंत्री, श्री नरेंद्र मोदीजी से अधिक प्रेरक नेता कोई नहीं मिला। केवी सुब्रमण्यम ने कहा कि पीएम मोदी की आर्थिक नीति की समझने की उनकी समझ काफी बेहतर है।
