मंत्री सखलेचा ने सिंगोली में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

भोपाल

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने मंगलवार को नीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र के सिंगोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

मंत्री सखलेचा ने आगामी 17 सितंबर को चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी टीकाकरण महाअभियान की तैयारियों की जानकारी भी ली।

मंत्री सखलेचा ने कहा कि टीकाकरण महाअभियान में टीकाकरण से वंचित रहे सभी लोगों को टीकाकरण केंद्र पर लाकर उनका टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे। मंत्री सखलेचा सिंगोली में रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी शामिल हुए। उन्होंने बीएमओ से मौसमी बीमारियों के नियंत्रण, व्यवस्थाओं और उपचार की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *