इंदौर को मिल सकती हैं सौगातें, दो दिनी दौरे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

इंदौर
केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 16 और 17 सितंबर को इंदौर के दौरे पर आ रहे हैं. गडकरी का यह दौरान इंदौर के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. क्योंकि इंदौर से बीजेपी सांसद शंकर लालवानी लगातार नितिन गडकरी से मुलाकात करते रहे हैं. गडकरी के कार्यक्रम में सीएम शिवराज भी मौजूद रहेंगे.

दरअसल, सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में इंदौर के फर्नीचर क्लस्टर का लोकार्पण हो सकता है. जबकि, मल्टी लेवल लॉजिस्टिक्स हब का भी एमओयू भी साइन किया जा सकता है. जो इंदौर के विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

इसके अलावा इंदौर और आसपास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती है. केंद्रीय मंत्री गडकरी हेलीकॉप्टर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करेंगे. बताया जा रहा है कि गडकरी 16 सितंबर की शाम को इंदौर पहुंचेंगे और इसी दिन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

इंदौर के लिए नितिन गडकरी का दौरा बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि सांसद शंकर लालवानी पिछले कुछ समय से लगातार केंद्रीय मंत्री से मिलते रहे हैं और लॉजिस्टिक्स हब, भंवरकुआं-तेजाजी नगर सड़क, इंदौर-बैतूल-नागपुर, इंदौर से उज्जैन होकर झालावाड़, जयपुर आदि प्रोजेक्ट पर गति आई है. सांसद शंकर लालवानी के आग्रह पर नितिन गडकरी ने इंदौर आने का कार्यक्रम बनाया है. इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि नितिन गडकरी दो दिन के इंदौर दौरे पर आ रहे हैं. जहां में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शहर में होंगे और इंदौर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें मिल सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *