मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मंत्री डॉ. साहू के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री डॉ. परशुराम साहू के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. साहू ने मंत्री और विधायक के रुप में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। वे सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े थे। देवरी (जिला सागर) से चार बार मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे। उनकी सेवाएँ सदैव याद रखी जाएंगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से स्व. डॉ. साहू की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की सामर्थ्य देने की विनती की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *