मुख्यमंत्री चौहान ने नये मध्यप्रदेश भवन में मौलका पौधा लगाया

भोपाल

       मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में नये मध्यप्रदेश भवन में मौलका पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के अपने संकल्प के क्रम में दिल्ली प्रवास के दौरान पौधारोपण किया। इस अवसर पर आवासीय आयुक्त, अपर आवासीय आयुक्त और एनबीसीसी के अधिकारीगण उपस्थित थे।

मौलएक सदाबहार वृक्ष है, जिसके आयुर्वेदिक गुणों का उल्लेख आयुर्वेदिक साहित्य चरक संहिता, सुश्रुत संहिता, धन्वंतरि निघण्टु, भावप्रकाश निघण्टु, आदि में मिलता है। इसके छाल, फल, फूल और बीज का प्रयोग पारंपरिक औषधियों में दंत रोग, कब्ज की समस्या, पेट के अल्सर, खाँसी-जुकाम और सिरदर्द जैसी बीमारियों को दूर करने में होता है। इसका उपयोग वास्तु दोष और मंगल दोष निवारण के लिए भी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *