मुख्यमंत्री चौहान ने भेड़ाघाट में चीकू और सीताफल का पौधा लगाया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर भेड़ाघाट की सुरम्य वादियों में स्थित म.प्र. पर्यटन विकास निगम के होटल मार्बल रॉक परिसर में चीकू और सीताफल का पौधा रोपण किया। विधायक सर्वअजय विश्नोई, सुशील तिवारी इन्दू, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, रेल्वे बोर्ड के सदस्य अभिलाष पाण्डे मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने हर दिन एक पौधा रोपने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में उन्होंने भेड़ाघाट में चीकू और सीताफल के पौधे लगायें। चीकू के फल से विटामिन ''ए'' और ग्लूकोज मिलता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए तथा विटामिन-बी शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देते। चीकू में एटींऑक्सीडेट फाइबर भी होता है। सीताफल में नैचुरल एटींऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है। इसकी पत्तियों में भी औषधीय गुण होते हैं। वही सीताफल से एनीमिया, कोलेस्ट्रॉल एवं हाई बीपी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। सीताफल में विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटेशियम एवं मैगनीशियम और तांबा सहित प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *