सपा नेता मनोज पांडेय ने PM मोदी को बताया नटवरलाल, भाजपा बोली- ये हैं इनके संस्कार 

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मनोज पांडेय विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों में शामिल मनोज पांडेय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। मनोज पांडेय ने इस वीडियो में पीएम मोदी को नटवरलाल करार देते हुए देश का सबसे बड़ा झूठा करार दिया है। हालांकि, सपा की तरफ से इसपर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन बीजेपी ने इस वीडियो के सामने आते ही सपा पर पलटवार कर दिया है। 

दरअसल, एक मिनट 15 सेकेंड का यह वीडियो यूपी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनोज पांडेय ने पीएम मोदी को देश का सबसे बड़ा झूठा और मक्कार करार दिया है। मनोज पांडेय ने कहा, वह वोट के लिए किसी कि भी कसम खा सकते हैं। देश का झूठा नंबर वन है….। वीडियो में वह कहते दिखायी दे रहे हैं कि यह बहुत बड़ा नटवरलाल है। देखिएगा 2022 में अपनी सरकार बनने जा रही है उसके बाद इनका भंडाफोड़ किया जाएगा। 

भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर किया पलटवार, कहा- ये हैं सपा के संस्कार यह वीडियो सामने आते ही भाजपा ने सपा पर पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, ''ये हैं समाजवादी पार्टी के संस्कार! ये मनोज पाण्डेय हैं, जो समाजवादी पार्टी के बड़े नेता हैं, पूर्व मंत्री हैं, मौजूदा विधायक हैं, प्रधानमंत्री जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, इतना ही नहीं जानता को भी गली दे रहे हैं।''
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *