टिकैत बोले- जब तक कानून वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं

नई दिल्ली
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और वेस्ट यूपी सहित आस-पास के जिलों के किसानों ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली में किसान महापंचायत रखी है। इस महापंचायत को इसलिए भी काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कृषि कानूनों के खिलाफ जिस राज्य में किसान हल्ला बोल रहे हैं, उसी उत्तर प्रदेश में आने वाले सात महीनों के भीतर विधानसभा के चुनाव होने हैं। वहीं, महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी पुख्ता तैयारी की है। यूपी के मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत के लिए भारी संख्या में किसान इकट्ठा हो रहे हैं।
किसानों के खाने-पीने का भी बंदोबस्त किया गया है, माना जा रहा है कि 17-18 लाख किसान इस प्रदर्शन में हिस्सा ले सकते हैं। किसानों के प्रदर्शन के लिए जोर-शो से तैयारी की गई है और बकायदा मंच तैयार किया गया है जहां किसान नेता राकेश टिकैत किसानों को संबोधित करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट राजवीर सिंह ने कहा कि सरकार और मीडिया का एक तबका कहता है कि हम मुट्ठी भर किसान हैं, हम उन्हें गलत साबित करना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *