पंजशीर पर कब्जे के जश्न में की हवाई फायरिंग, बच्चों समेत कई मरे

 नई दिल्ली 
अफगानिस्तान की सत्ता में 20 साल बाद वापसी करने वाले तालिबान ने शुक्रवार को दावा किया है कि उसने पंजशीर पर भी कब्जा जमा लिया है। अश्वका समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कब्जे के बाद शुक्रवार रात काबुल में तालिबान की हवाई गोलाबारी में बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए और कई मारे गए।

यह मानकर कि उन्होंने पंजशीर प्रांत पर नियंत्रण कर लिया है, तालिबान ने कथित तौर पर शुक्रवार की रात काबुल के अधिकांश हिस्सों में खुशी से गोलीबारी की। हालांकि, प्रतिरोध बलों ने तालिबान के दावे का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने तालिबान को भारी नुकसान पहुंचाया है। तालिबान की गोलीबारी में घायल हुए अपने प्रियजनों को शुक्रवार देर रात कई लोग अस्पताल ले गए।

पंजशीर में तालिबान के कब्जे के बाद खबरें हैं कि खुद को अफगान का राष्ट्रपति घोषित करने वाले अमरुल्ला सालेह भी पंजशीर से भाग गए हैं। हालांकि, इस बीच अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति और पंजशीर से तालिबान को चुनौती दे रहे अमरुल्लाह सालेह खुद एक वीडियो के जरिए सामने आए हैं और उन्होंने कहा कि वह देश छोड़कर भागे नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि वह पंजशीर घाटी में ही हैं और रेसिस्टेंस फोर्स के कमांडरों और राजनीतिक हस्तियों के साथ हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *