कासगंज में होमगार्ड की गोली मारकर हत्या, बाजरा के खेत में मिली लाश

कासगंज
कासगंज शहर कोतवाली क्षेत्र के अमरपुर काली नदी घाट के पास एक होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। होमगार्ड का शव बाजरा के खेत में पड़ा मिला है। बीती रात हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक गांव ढिलावली निवासी होमगार्ड बुद्ध पाल कासगंज कोतवाली का होमगार्ड था। बुद्धपाल होमगार्ड की ड्यूटी के साथ-साथ गांव के पास खेतों पर बने एक मंदिर पर रहकर झाड़फूंक तंत्र मंत्र का भी कार्य करता था। बीती रात्रि 1:00 बजे बुद्ध पाल का शव मंदिर के पास ही खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी गोली मारकर किसी हत्या की है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।

एसपी ने परिजनों से जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। इस मामले में होमगार्ड के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *