ग्रीन गणेश अभियान

भोपाल
पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा आगामी गणेश चतुर्थी को दृष्टिगत रखते हुए 4 से 8 सितम्बर, 2021 तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्रीन गणेश अभियान के तहत एप्को, पर्यावरण परिसर ई-5, अरेरा कॉलोनी में होने वाले शिविर में प्रतिभागियों को अपने हाथों से अपने लिये मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण का अवसर मिलेगा। प्रतिभागी अपने द्वारा निर्मित प्रतिमाओं को अपने साथ घर भी ले जा सकेंगे।

विशेषज्ञों द्वारा शिविर में गणेश सीड प्रतिमा निर्माण और उन्हें प्राकृतिक रंगों से सजावट की तकनीक का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। ये प्रतिमाएँ घर पर ही विसर्जित की जा सकेंगी। इससे पर्यावरण संरक्षण में लोगों का वैयक्तिक योगदान सुनिश्चित हो सकेगा। पीओपी से बनी मूर्तियों में रासायनिक रंगों का प्रयोग किया जाता है। विसर्जन में न तो ये मूर्तियाँ गलती हैं और रासायनिक रंग नदी-तालाब के जल को विषाक्त बनाते हैं। यह जल मानव स्वास्थ्य सहित जलीय जीव-जंतु और पेड़-पौधों के लिये अति हानिकारक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *