पायनियर के संपादक राज्यसभा सदस्य चंदन मित्रा का निधन

दिल्ली

पूर्व राज्यसभा सदस्य और पत्रकार चंदन मित्रा (66 वर्ष) का निधन हो गया है। उनके बेटे कौशल मित्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि Chandan Mitra ने बुधवार रात दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। भाजपा ने Chandan Mitra को राज्यसभा भेजा था। हालांकि 2018 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वह द पायनियर के संपादक भी थे, लेकिन इस साल जून में अखबार के प्रिंटर और प्रकाशक के रूप में इस्तीफा दे दिया था।Chandan Mitra के निधन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, चंदन मित्रा जी को उनकी बुद्धि और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा, मैं चंदन मित्रा के साथ 1972 की एक फोटो पोस्ट कर रहा हूं जो एक स्कूल में ली गई थी। मेरे प्यारे दोस्त जहां भी हो खुश रहो। ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *