राजस्थान में इस साल पहली बार 100 से कम हुए कोरोना वायरस के एक्टिव केस

 नई दिल्ली 
देश में कोरोना महामारी से जंग जारी है। कोविड-19 की तीसरी लहर आने की भी आशंका जताई जा रही है। इस बीच राजस्थान से राहत भरी खबर सामने आई है।  राज्य में सक्रिय कोरोना केसों की संख्या 100 से नीचे पहुंच चुकी है। इस साल यानी वर्ष 2021 में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना के केसों में कमी आई है। मंगलवार को यह संख्या घटकर 97 पर पहुंच चुकी है। राजस्थान में कोरोना वायरस के कम होते केसों के बीच सरकार ने फैसला किया है कि यहां कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यालय एक सितम्बर से फिर खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिये मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। इसके साथ ही विभाग ने राज्य के सभी विद्यालयों में पाठयक्रम में 30 प्रतिशत तक कटौती करने का फैसला किया है।

 खबर आई थी कि राजस्थान में पिछले 24 घंटों में सिर्फ 7 नए मामले सामने आए हैं। खास बात यह रही कि 33 जिलों में से 29 जिले ऐसे हैं, जहां पर एक भी कोरोना का मामला नहीं पाया गया था। राजस्थान में कोरोना वायरस के काफी कम मामले सामने आने के बाद लोगों को राहत मिली है। एक्टिव मामलों की बात करें तो अभी राज्य में सिर्फ 97 लोग ही हैं, जिनका कोरोना का इलाज चल रहा है। ये लोग होम आइसोलेशन या फिर अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *