मुशफिकुर रहीम और नूरुल हसन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बारी-बारी से विकेटकीपिंग करेंगे 

नई दिल्ली
बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में मेजबान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकर रहीम और नुरुल हसन बारी-बारी से विकेटकीपिंग करेंगे। बांग्लोदश के हेड कोच रसेल डोमिंगो ने सोमवार कंफर्म करते हुए इसकी जानकारी दी। दरअसल मुशफिकुर रहीम की वापसी के बाद बांग्लादेश टीम मैनेजमेंट को लिमिटेड ओवरों की सीरीज में विकेटकीपर की स्थिति को लेकर निर्णय लेना था। मुशफिकुर पारिवारिक कारणों के चलते जिम्बाब्वे में टी-20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाए थे। ऐसा माना जा रहा था कि मुशफिकुर विकेटकीपिंग न मिलने पर असहज महसूस करते हैं। उन्होंने 82 टी-20 मैचों 61 बार स्टंप आउट किया है। इसके मद्देनजर उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेटकीपर के रूप में जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद थी, लेकिन नुरुल ने मौके को भुनाया है और अब वह बांग्लादेश के लिए दूसरे फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर बन कर उभरे हैं।

कोच डोमिंगो ने कहा, 'नुरुल पहले दो मैचों में विकेटकीपिंग करेंगे। इस विशेष सीरीज में विकेटकीपिंग जिम्मेदारी को बांटे जाने की योजना है। दो-दो मुकाबलों में मुशफिकुर और नुरुल बारी-बारी से विकेटकीपिंग करेंगे और पांचवें मैच में निर्णय लिया जाएगा कि कौन यह जिम्मेदारी संभालेगा। मुझे लगता है कि इन विकल्पों को शामिल करना महत्वपूर्ण है। उम्मीद है कि चार नंबर पर खेलेंगे। वह इस नंबर पर सफल रहे हैं। वह एक छोर से पारी को संभाल सकते हैं। वह बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट भी कर सकते हैं और अच्छी तरह से मैच फिनिश कर सकते हैं। उनका टीम में वापस आना अच्छा है।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *