कल्याण सिंह को 918 मंडलों में दी जाएगी श्रद्धांजलि, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

 लखनऊ 
प्रदेश भाजपा 31 अगस्त को राज्य में पार्टी के 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया है कि इस दिन राजधानी लखनऊ में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि स्व. कल्याण सिंह गांव, गरीब व किसानों के नेता थे। बाबूजी सदैव पं. दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रशस्त अन्त्योदय पथ के अनुगामी रहे। वह जन नेता थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ही विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों व सार्वजनिक जीवन में गांव, गरीब, किसान, दलित, पिछड़ों सहित सभी वर्गों के लिए काम किया और उनसे सदैव जुड़े भी रहे। पार्टी के कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारियों के साथ ही आम जनमानस भी बाबूजी के निधन जाने से दुःखी है। उन्होंने बताया है कि श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, नेता, जनप्रतिनिधि, मंत्री, कार्यकर्ता के साथ ही आम जनमानस की सहभागिता भी होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *