मुख्यमंत्री चौहान ने किया मेजर ध्यानचंद को नमन

भोपाल
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। हॉकी के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेजर ध्यानचंद के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने कभी अभावों और कठिनाइयों को अपने खेल पर हावी नहीं होने दिया। अपने खेल जीवन में 1000 से अधिक गोल दागने वाले महान खिलाड़ी पर हमें गर्व है। वे सदैव देश और दुनिया के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एम्सटर्डम, लॉस एंजेल्स और बर्लिन के ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी रहे, हॉकी के जादूगर, मेजर ध्यानचंद जी ने विषम और विपरीत परिस्थितियों से निरंतर लड़ते हुए अपने खेल से देश एवं दुनिया का हृदय जीता। मध्यप्रदेश में भी राष्ट्रीय खेल हॉकी के खिलाड़ियों को भरपूर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। पुरुष और महिला हॉकी से जुड़ी उदीयमान प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *