मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आज सप्तपर्णी का पौधा लगाया
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आज सप्तपर्णी का पौधा रोपा। संस्कृति पर्यटन तथा आध्यात्म मंत्री सुऊषा ठाकुर भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध रोपण करते हैं। सप्तपर्णी एक सदाबहार, शोभायमान, औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है।
