अमेरिकी ओपन चैंपियन को 2012 के बाद मिलेगी सबसे कम इनामी रााशि

न्यूयॉर्क 
अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के इस साल के दो सिंगल्स चैंपियन को 2019 की तुलना में 35 प्रतिशत कम इनामी राशि मिलेगी, जबकि टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि में इजाफा हुआ है। साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के लिए दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत होगी, जबकि क्वालीफाइंग राउंड के अलावा मुख्य ड्रॉ के पहले तीन दौर की इनामी राशि में बढ़ोतरी हुई है।
 
कोरोना वायरस महामारी के कारण स्टेडियम में दर्शकों पर पूरा बैन और राजस्व के नुकसान के कारण इनामी राशि में कटौती के बाद अमेरिकी टेनिस संघ ने घोषणा की कि वह कुल इनामी राशि को बढ़ाकर पांच करोड़ 75 लाख डॉलर कर रही है जो 2019 के पांच करोड़ 72 लाख डॉलर से कुछ अधिक है।
पिछले साल कुल इनामी राशि पांच करोड़ 34 लाख डॉलर थी। सिंगल्स खिताब जीतने वालों को पिछले साल के 30 लाख डॉलर की तुलना में इस साल 25 लाख डॉलर मिलेंगे। यह अमेरिकी ओपन में सिंगल्स चैंपियन को 2012 के बाद मिलने वाली सबसे कम इनामी राशि है। तब सिंगल्स चैंपियन को 19 लाख डॉलर मिले थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *