दिल्ली के सीलमपुर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 15 साल की लड़की को छुड़वाया

नई दिल्ली
सीलमपुर इलाके में बाल कल्याण समिति संस्कार आश्रम और पुलिस ने मिलकर शनिवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। साथ ही एक नाबालिग बच्ची को सुरक्षित निकाला। बाल कल्याण समिति के सदस्य रूप सुदेश विमल ने बताया कि एक संस्था से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। चाइल्ड लाइन और पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की गई। नाबालिग बच्ची को देखभाल और संरक्षण के लिए बाल गृह भेज दिया गया है। बच्ची असम की रहने वाली है। जिसकी उम्र करीब 15 साल है। उसे काम दिलाने के बहाने मानव तस्करी करके दिल्ली लाया गया था। जिस मकान से बच्ची को सुरक्षित बचाया गया उसमें सेक्स रैकेट चलता था। एक दंपति ने मकान को किराये पर ले रखा है। बच्ची को जीबी रोड पर बेचने की तैयारी चल रही थी। उसके लिए 17 वर्ष की उम्र का फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया गया। छापे में पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *