अफगानिस्तान में मौजूद करीब 300 सिख हैं एकदम सुरक्षित: सिरसा 

नई दिल्ली
अफगानिस्तान में आए तालिबानी संकट के बीच वहां फंसे भारतीयों को निकालने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं। इस बीच शनिवार को खबर आई कि तालिबान ने कई सिखों समेत 150 लोगों को अगवा कर लिया है। इनमें भारतीयों की संख्या अधिक होने का दावा किया जा रहा था, लेकिन दिल्ली में सिख गुरुद्वार प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपहरण की बातों को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा है कि अफगानिस्तान में गुरुद्वारा परिसर में मौजूद करीब 300 सिख सुरक्षित हैं, उनके अपहरण की खबर झूठी है। सिख और हिंदुओं को नहीं चढ़ने दिया गया विमान पर?

आपको बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां भारतीयों को अपनी जान का खतरा लग रहा है। वहां फंसे भारतीय लगातार सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं। इन सबके बीच शनिवार को ये खबर आई थी कि अफगानिस्तान में सिखों और हिंदुओं को भारतीय वायुसेना के विमान पर चढ़ने से रोक दिया गया। वे शुक्रवार से एयरपोर्ट के बाहर इंतजार कर रहे थे। हालांकि उन्हें बाद में काबुल एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। सिखों ने गुरुद्वारे में ली हुई है शरण विश्व पंजाबी संगठन (डब्ल्यूपीओ) के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि तालिबान ने सिखों को भारतीय वायुसेना के विमान में चढ़ने से रोक दिया और कहा कि चूंकि वो अफगानी हैं तो उन्हें काबुल एयरपोर्ट से वापस चले जाना चाहिए। अब वो सभी सिख सुरक्षित रूप से गुरुद्वारा दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह में शरण लिए हुए हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *