टेलीकॉम उपकरणों की कंपनी पर आयकर विभाग का छापा, 62 लाख रुपए नकद बरामद, करोड़ों की टैक्स चोरी 

नई दिल्ली
भारत सरकार टैक्स चोरी करने वाली कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बीते सोमवार को आयकर विभाग की एक टीम ने विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के लिए टेलीकॉम उपकरण, उनके इंस्टालेशन और उनकी सर्विसिंग काम करने वाली एक कंपनी के कई परिसरों की तलाशी ली। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि विदेशी सहायक कंपनी की तलाशी में 62 लाख रुपए नकद और सैकड़ों करोड़ की कर देनदारी की बात सामने आई है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि 16 अगस्त को कंपनी के कैश हैंडलरों समेत पांच परिसरों की आयकर विभाग ने तलाशी ली। परिसरों में विदेशी निवेशक का निवास स्थान, भारत में स्थित कॉरपोरेट कार्यालय, कंपनी के सचिव का निवास और लेखा व्यक्त कि परिसर में तलाशी ली गई। मंत्रालय के मुताबिक सेल्स और इंपोर्ट बिलों की जांच करने पर पता चलता है कि कंपनी का वस्तुओं के व्यापार पर भारी सकल लाभ करीब 30 फसदी है। हालांकि कंपनी बीते कुछ सालों से भारी घाटे में चल रही है। 

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इसके अलावा वित्त मंत्रालय ने बताया कि जांच में अब तक सैकड़ों करोड़ की टैक्स की चोरी की गई है, कंपनी के परिसर में 62 लाख रुपए से अधिक नकद बरामद किया गया है। तलाशी के दौरान तीन लॉकर भी मिले हैं, जिन्हें आयरकर विभाग ने कब्जे में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इस बीच मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतें आने वाले कुछ दिनों में ठीक कर ली जाएंगी। इस मसले पर राजस्व सचिव साप्ताहिक आधार पर इसकी निगरानी कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *