हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला ने आज दी 12वीं की पूरक परीक्षा, हजारों परीक्षार्थी शामिल 

चंडीगढ़
आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा हो रही है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि, प्रदेशभर में 110 परीक्षा केंद्रों पर 45121 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, नकल रोकने के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से 57 फ्लाइंग टीमें लगाई गई हैं। परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से लंबे समय से तैयारी की जा रही थीं। अधिकारियों के मुताबिक, डीएलएड सहित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रदेश के 45121 विद्यार्थी 18 और 19 अगस्त को परीक्षा देंगे। इसके साथ ही दोपहर की शिफ्ट में डीएलएड की परीक्षा होगी। 

खास बात यह है कि, आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी परीक्षा दे रहे हैं। जी हां, वे अपनी पढ़ाई के दिनों अंग्रेजी सब्जेक्ट में फेल हो गए थे। यानी वे अपनी परीक्षा में अंग्रेजी पास नहीं होने के कारण अब सिरसा के आर्य समाज रोड स्थित आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा देंगे। यह परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई। बताया जा रहा है कि, ओपी चौटाला ने परीक्षा के लिए उम्र के हिसाब से लिखने के लिए सहयोगी मांगा। उनका कहना था कि, हाथ पर चोट लगी हुई है। ऐसे में बोर्ड ने उनकी मांग पर लिखने के लिए सहयोगी को मंजूर कर दिया। 

चौटाला सहित 6 परीक्षार्थियों का रिजल्ट रुका था आज से पहले पिछले दिनों 12वीं की ओपन का परिणाम 34% नंबर देते हुए जारी हुआ था। जिसमें शिक्षा बोर्ड की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला सहित 6 छात्रों का परिणाम रोका गया था। इसकी मुख्य वजह थी कि चौटाला समेत बाकी परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी से परीक्षा पास नहीं की थी। शिक्षा बोर्ड के नियमानुसार, 10वीं में अंग्रेजी पास होने वाला परीक्षार्थी ही 12वीं पास कर सकता है। उस नियम के तहत रिजल्ट को रोक लिया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *