हंगामे की भेंट चढ़ी जिला परिषद बैठक 

 पटना 
जिला परिषद की एसकेएम में मंगलवार को हुई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। विपक्षी गुट सभी क्षेत्र में योजना के समान चयन की मांग पर हंगामा करते रहे। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष और डीडीसी के बीच 17 करोड़ की योजनाओं पर चल रही खींचतान सतह पर आ गई। डीडीसी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जिप अध्यक्ष अपने कक्ष में ही धरने पर बैठ गई। जिला परिषद अध्यक्ष अंजू देवी ने बुधवार को भी सुबह 10 बजे धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया है। मंगलवार अपराह्न एक बजे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बैठक शुरू हुई। 

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष के विपक्षी गुट के सदस्य समानुपाती के रूप से योजनाओं के चयन को लेकर हंगामा करते रहे। कई बार हंगामा के बाद कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला। शाम 4 बजे जिला परिषद की बैठक समाप्त हुई। जिला परिषद की बैठक समाप्त होने के बाद अध्यक्ष अपने कार्यालय कक्ष में आ गईं। उन्होंने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से मंगलवार की बैठक के एजेंडा को कार्य पुस्तिका में दर्ज करने को कहा। लगभग डेढ़ घंटे इंतजार के बाद बैठक की कार्यपुस्तिका में एजेंडा दर्ज नहीं करने की बात सामने आई तो अध्यक्ष अपने कार्यालय कक्ष में ही समर्थक जिला परिषद सदस्यों के साथ धरने पर बैठ गईं। लगभग 2 घंटे धरने पर बैठने के बाद अध्यक्ष चली गईं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *