5 जोड़ी स्पेशल गाड़ी में मिलेगा अतिरिक्त कोच की सुविधा

रायपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 05 जोड़ी स्पेशल गाडि?ों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।

गाड़ी संख्या 08201/08202 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 18  से 27 अगस्त  तक तथा नौतनवा से 20 अगस्त  से 29 अगस्त  तक उपलब्ध रहेगी।

गाड़ी संख्या 02647/02648 कोरबा-कोचुवेली-कोरबा स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से 18 अगस्त को तथा कोचुवेली से 23 अगस्त  को उपलब्ध रहेगी।

गाड़ी संख्या 08237/08238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से 17 व 18 अगस्त  को तथा अमृतसर से 19 व 20 अगस्त को उपलब्ध रहेगी।

गाड़ी संख्या 08245/08246 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बिलासपुर से 19 व 21 अगस्त को तथा बीकानेर से 22 व 24 अगस्त को उपलब्ध रहेगी।

गाड़ी संख्या 08247/08248 बिलासपुर-रींवा-बिलासपुर स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बिलासपुर से 19 अगस्त को तथा रींवा से 20 अगस्त को उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *