मुख्यमंत्री चौहान ने वीरांगना अवंती बाई के चित्र पर माल्यार्पण किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर वीरांगना अवंती बाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। अवंती बाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को ग्राम मनकेहणी, जिला सिवनी में हुआ था। बचपन में ही उन्होंने तलवारबाजी और घुड़सवारी सीख ली थी। 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंती बाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थीं। अवंती बाई के स्मरण में डाक विभाग द्वारा डाक टिकट भी जारी किया गया है।

ओज और राष्ट्रीय चेतना की कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान को नमन

मुख्यमंत्री चौहान ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री, खूब लड़ी मर्दानी जैसी अमर कविताओं से राष्ट्रीय चेतना जगाने वाली सुभद्रा कुमारी चौहान को उनकी जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म 16 अगस्त 1904 को इलाहाबाद के निकट निहालपुर गांव में हुआ था। बाल्यकाल से ही वे कविताएँ रचने लगी थीं। उनकी रचनाएँ ओज व राष्ट्रीयता की भावना से परिपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *