राजस्व निरीक्षकों की पुरानी वरिष्ठता सूची रद, नई जारी कर मांगी गईं आपत्तियां

लखनऊ
 राजस्व परिषद ने राजस्व निरीक्षकों की पुरानी वरिष्ठता सूची को निरस्त करते हुए 5637 की नई सूची करते हुए 23 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई हैं। वरिष्ठता सूची का निर्धारण होने के बाद नायब तहसीलदार के 596 पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो जाएगा। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारियों को निर्देश भेज दिया है।

आदेश में कहा है कि 19 मार्च 2019 को राजस्व निरीक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करते हुए इस पर आपत्तियां मांगी गई थीं। इसे निरस्त करते हुए नई अनंतिम सूची जारी करने का फैसला किया गया है। इसलिए मार्च 2019 को जारी वरिष्ठता सूची पर प्राप्त सभी आपत्तियों को निरस्त किया जाता है। पूर्व में प्राप्त सभी आपत्तियों के निरस्त किए जाने के फलस्वरूप पूर्व में प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

राजस्व निरीक्षकों की नई अनंतिम वरिष्ठता सूची को परिषद की वेबसाइट http://bor.up.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है, जिसे देखा जा सकेगा। इस पर 23 अगस्त तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद आने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारियों जिलेवार मिलने वाली आपत्तियों को 23 अगस्त तक ही शाम को ही राजस्व परिषद के मुख्यालय पर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *