154 करोड़ की टैक्स चोरी में  पान मसाला कंपनी मालिक तथा निदेशक को जेल

मेरठ
 कानपुर के एसएनके पान मसाला कंपनी के मालिक और निदेशक को गुरुवार को मेरठ में प्रभारी स्पेशल सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर 14 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

सीजीएसटी की टीम ने कंपनी मालिक नवीन कुरेले और निदेशक अविनाश मोदी को टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। कानपुर की अदालत से ट्रांजिट रिमांड स्वीकार होने के बाद आरोपियों को गुरुवार को मेरठ कोर्ट में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से लक्ष्य कुमार सिंह ने विभाग की ओर से पैरवी की। मालिक व निदेशक पर आरोप है कि उन्होंने पान मसाला बनाने के लिए माल खरीदा और उससे करीब 329 करोड़ रुपये का पान मसाला बनाकर बेचा, पर टैक्स जमा नहीं किया। जांच के दौरान करीब 154 करोड़ रुपये टैक्स चोरी की जानकारी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *