अभाविप ने त्रिवेणी परिसर में रुके निर्माण कार्य को लेकर उठाई आवाज

राजनांदगांव
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनांदगांव इकाई द्वारा कलेक्टर  के नाम  ज्ञापन सौपते हुए  मांग की है कि त्रिवेणी परिसर में रुके कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए साथ ही कुछ समय पूर्व बने वाटरफॉल का भी उचित संचालन किया जाए। यहा पर असामाजिक तत्वो का जमावडा बढते जा रहा है जिस पर प्रशासन अंकुश लगाने इस कडे कदम उठाए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री  चिंटू सोनकर ने बताया कि दिग्विजय महाविद्यालय के त्रिवेणी परिसर में लगभग 6 से 8 महीनों से निर्माण कार्य रुका हुआ है और यह निर्माण कार्य को धरोहर स्थल के दोनों ओर की गेट को तोड़कर नवीनीकरण किया जा रहा हैं गेट नहीं होने के कारण से इस परिसर में अनेक असामाजिक तत्व का जमावड़ा लगा रहता है जिसके कारण से कालेज की छात्राओं के साथ कभी भी कुछ भी अप्रिय घटना होने की संभावना निरंतर बनी हुई है साथ में यह भी मांग किया गया कि कालेज परिसर में बने मैन मेड वॉटरफॉल जोकि कुछ ही माह पूर्व बनकर तैयार हुआ किंतु आज उस वाटरफॉल को देखो तो ऐसा प्रतीत होता है की या 50 साल पुराना वाटरफॉल है क्योंकि यह वाटरफॉल जर्जर हो गई है साथ ही इस वाटरफॉल में रात में वाटर मशीन नहीं चलता है यह देखने को मिल रहा है कि इसमें बहुत बड़ा भ्रष्टाचारी हुई है इन भ्रष्टाचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

ऐसा नही होने पर आने वाले समय मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी प्रर्दशन में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नम्रता वर्मा, नगर सह मंत्री आशीष सोरी, चांदना श्रीवास्तव,प्रज्वल गुप्ता,सोहन साहू,सौरभ रात्रे, विनोद तेंदुलकर,तन्नू धबाले, रोमी,मृणाली,हितेश गेन्द्रे,आशीष कुमार, वासुदेव साहू, डोमेन्द्र साहू, योगेश साहू, करण साहू, रितेश सोनकर, आयुष कुमार, पवन साहू, तुषार सोरी, सूरज देवांगन, एजाज, आशीष, महेंद्र कुमार, अजय गिरिपुंजे,आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *